Ro no D15139/23

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी को मिला राशन कार्ड, दूर हुई खाद्य सुरक्षा की चिंता तीन बच्चों की माँ सीतारानी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा-अब नहीं होगी खाने-पीने की दिक्कत

अम्बिकापुर 30 मई 2026/  जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी में देखने को मिली है। प्रदेश में चल रहा ‘सुशासन तिहार’ सिर्फ एक प्रशासनिक शिविर नहीं, बल्कि माताओं और उनके नौनिहालों के लिए ’खाद्य सुरक्षा’ की गारंटी बनकर उभर रहा है।

ग्राम बेलदगी की निवासी श्रीमती सीतारानी लंबे समय से राशन कार्ड न होने के कारण चिंतित थीं। परिवार में तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और राशन कार्ड के अभाव में उन्हें भरण-पोषण तथा राशन जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, सरकार का  ‘सुशासन तिहार’  उनके परिवार के लिए संजीवनी बनकर आया। गाँव में जब सुशासन तिहार के तहत शिविर लगा, तो सीतारानी ने अपनी मांग को आवेदन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखी। प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की और बिना किसी विलंब के उनका नया राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

हितग्राही ने व्यक्त की खुशी, शासन का जताया आभार
बरसों की समस्या का पल भर में समाधान होने पर श्रीमती सीतारानी के चेहरे पर संतोष और खुशी की लहर थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मेरा राशन कार्ड नहीं बना था, जिसके कारण हमें खाने-पीने में बहुत दिक्कत हो रही थी। मेरे तीन बच्चे हैं, उनकी चिंता हमेशा सताती थी। लेकिन सरकार द्वारा चलाए गए ’सुशासन तिहार’ के दौरान मेरा राशन कार्ड बन गया है। अब मेरे परिवार को राशन मिलेगा और मुझे कोई परेशानी नहीं है। इस मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ’सुशासन तिहार’ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। समाधान शिविर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होने से अब सीतारानी का परिवार एक सम्मानजनक और चिंतामुक्त जीवन व्यतीत कर सकेगा।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta