उत्तम ओड़िसा के लिए भाजपा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: केदार कश्यप

लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। आज ग्राम कार्राबाहर विधानसभा तलसरा जिला सुंदरगढ़ राज्य ओडिशा में आज विधायक प्रत्याशी भवानी शंकर भोई एवं सांसद प्रत्याशी जोएल उरांव के लिए मंत्री केदार कश्यप ने आज सर्व समाज के लोगों के बीच में भाजपा के लिए प्रचार कर विजय बनाने के लिए निवेदन किया।

उन्होंने कहा वे ओड़िसा के अलग अलग क्षेत्रों में जा रहे है इस दौरान उन्होंने उत्तम ओड़िसा के लिए भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने की बात की। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ओड़िसा के नवीन पटनायक सरकार ने पिछले 25 वर्षों में भ्रष्टाचार के अलावा कोई और काम नहीं किया। खनिज संसाधनों से भारत की सबसे धनी राज्य होने के बाउजूद ओड़िसा की जनता को गरीब बनाएं रखा। एक तरफ पटनायक परिवार हवाई जहाज में चलती है तो दूसरी तरह आम जनता के चलने के लिए अच्छी सड़क भी नही दे सके।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में आदिवासियों के लिए कई कार्य किए है इसलिए ओड़िसा की जनता इस बार पूरी तरह बदलाव के मूड में है।

Related Posts

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:29 आचार्य डॉक्टर राजेश्वरानंद स्वामी

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च…

रायपुर में रिक्शा चलाकर गिरौदपुरी में सदाराम बांधे ने बनवाया था सतनाम धर्मशाला ,ट्रस्टी ने राजगुरु बालदास को संचालन के लिए सौंपा

  0 गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर सतनाम धर्मशाला , राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को सौंपा गया सतनाम धर्मशाला गिरोदपुरी धाम का निर्माण- 24 नवंबर 1936 को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *