Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

प्रदेश प्रभारी अवधेश चंदेल हुए शामिल

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय कवर्धा में सेवा पखवाड़ा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदेश से आए प्रभारी पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। “सेवा ही संगठन” का मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, और हमें इसे गांव-गांव तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता को जनता की सेवा को ही प्राथमिकता बनाना चाहिए।
जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए हम जनहित को मजबूत कर सकते हैं।
पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ यह सेवा पखवाड़ा पूरे देश में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिला संस्कारों और सेवा भावना के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को और भी अधिक जिम्मेदारी लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएँ और हर गांव तक सेवा का संदेश पहुंचाएँ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक जसविंदर बग्गा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा और अनुशासन से प्रेरित होता है। संगठन व्यक्ति से बड़ा और राष्ट्र संगठन से भी बड़ा है। उन्होंने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का उल्लेख करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सांसदों के साथ सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे। यह दर्शाता है कि भाजपा में पद से बड़ा संगठन है और हर कार्यकर्ता समान है।” श्री बग्गा ने कहा कि यही विनम्रता और सेवा भाव भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाते हैं।
बैठक का समापन एवं आभार जिला महामंत्री संतोष पटेल ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू,रामकुमार भट्ट, अनिल ठाकुर,विदेशी धुर्वे, क्रांति गुप्ता, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सुषमा बघेल, संतोष मिश्रा, विजय पाटिल, जिला टोली सदस्य कल्याण ठाकुर, परेटन वर्मा, विकाश पांडे सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान