Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने किया गुरुकुल के विद्यार्थियों का सम्मान

कवर्धा -जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल का चयन छत्तीसगढ़ के विशिष्ट 80 आवासीय विद्यालयों में से एक उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय के रूप में हुआ है. यह जिले के लिये गर्व की बात है। यहाँ बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास है जो कि सर्वसुविधा सम्पन्न हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के सुदुर वनांचलों से ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों से विद्यार्थिगण रहकर कुशल शिक्षकों से ज्ञानार्जन करते हैं। इन विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षण के अलावा शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी पारंगत किया जाता है। ये विद्यार्थी राज्य स्तर एवं राष्ट्रिय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी के रूप में अपनी उत्कृष्टत्ता प्रदर्शित कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करते रहें है। छत्तीसगढ़ सरकार इनके अध्ययन की सुविधा के लिये समयानुसार अनेक योजनाएँ लाती रहती हैं। इन्हीं में एक प्रमुख योजना है” अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों हेतु है। इसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी श्रममंत्री छ.ग. शासन के कर कमलों द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आवासीय अध्येता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये विदद्यार्थी निर्माण श्रमिकों के बच्चे हैं। जिनमें इस सत्र के लिए कक्षा छठवीं के 6 छात्राएँ एवं 01 छात्र है। संस्था के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा अवासीय विदयालय सदैव ही विभिन्न तबके के प्रतिभा सम्पन्न विद्यार्थियों को शासकीय योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!