Ro no D15139/23

कलेक्टर को भेंट की गई आपदा प्रबंधन पर संपादित पुस्तक

धमतरी की शिक्षिका का भी लेख पुस्तक में शामिल, कलेक्टर ने की सराहना

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को आज स्थानीय शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य ने आपदा प्रबंधन एवं बचाव पर संपादित पुस्तिका की प्रति भेंट की। इस पुस्तिका का संपादन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुश्री के. शारदा ने किया है। पुस्तक में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से संबंधित जानकारियां, सुरक्षा के उपाय और आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले व्यवहारिक प्रयासों को सरल भाषा में समझाया गया है। इस पुस्तक में धमतरी जिले में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य ने भी लेख लिखा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आपदा प्रबंधन पर धमतरी जिले की शिक्षिका के लेखन की सराहना की। उन्होंने इस पुस्तक को छत्तीसगढ़ में आपदा प्रबंधन विषय पर जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

उल्लेखनीय है कि आपदा प्रबंधन एवं बचाव शीर्षक वाली पुस्तिका छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के समर्पित शिक्षकों द्वारा लिखे लेखों का संपादन कर प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें क्यूआर कोड्स जोड़े गए हैं, जिन्हें स्कैन करने पर छात्र वीडियो सामग्री देख सकते हैं, वीडियो न केवल पाठ्यवस्तु को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं, बल्कि उनमें एनिमेशन, रीयल-लाइफ उदाहरण और मॉकड्रिल भी शामिल हैं, जो बच्चों की समझ को और गहरा बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, यह पुस्तक दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ऑडियो फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे भी समान रूप से विषयवस्तु को समझ सकें। यह संसाधन सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दिव्यांग (विशेष रूप से दृष्टिबाधित) विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच