Ro no D15139/23

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का हुआ आबंटन

अम्बिकापुर 31 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने तथा 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण किए जाने के पश्चात गुरुवार 31 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर-
नगर पालिका निगम अम्बिकापुर अन्तर्गत निर्वाचन में महापौर हेतु 06 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की को हाथ, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती मंजूषा भगत को कमल, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा को हाथी, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव लकड़ा को झाड़ू, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल्य को गिलास टम्बलर , हमर राज पार्टी से श्री तरूण कुमार भगत को बाल्टी का चिन्ह आबंटित किया गया है।
वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक 154 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से 153 प्रत्याशियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे। 29 अभ्यर्थियों के नाम वापस लिए जाने के पश्चात 124 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।

नगर पंचायत लखनपुर-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 03 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, संवीक्षा में सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए थे। जिसमें से किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिए हैं। इन्हें प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष हेतु भारतीय जनता पार्टी से सावित्री साहू को  कमल, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस से शिखा रमेश जायसवाल को हाथ एवं निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता को चिन्ह ऑटो रिक्शा चिन्ह आबंटित किया गया है। वहीं नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, संवीक्षा में सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए थे। 4 अभ्यर्थियों के नाम वापस लिए जाने के बाद निर्वाचन में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 32 है।

नगर पंचायत सीतापुर-

नगर पंचायत सीतापुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए थे। जिसमें से एक अभ्यर्थी सुरेंद्र पैंकरा ने नाम वापस लिया है, निर्वाचन में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। नगर पंचायत सीतापुर अध्यक्ष हेतु भारतीय जनता पार्टी से अमृता पैंकरा को कमल,  इंण्डियन नेशनल कांग्रेस से प्रेमदान कुजूर को हाथ एवं निर्दलीय प्रत्याशी गिरधर राम भगत को टेबल चिन्ह आबंटित किया गया है। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए  49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, संवीक्षा में सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए थे। 8 अभ्यर्थियों के नाम वापस लिए तथा वार्ड क्रमांक 14 में केवल 1 अभ्यर्थी हैं, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति के कारण अब निर्वाचन में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 40 है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिले में स्वीकृत मानव…

    Read more

    सरगुजा में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ 28 मार्च से गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम

    अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। देश के पहले ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की मेजबानी कर…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….