Ro no D15139/23

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित राज्य में प्रथम बार अंबिकापुर में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता , कार्यों में गति लाना,  तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षमता विकास सुनिश्चित करना रहा

  छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री   अरूण साव एवं सचिव लोक निर्माण विभाग के मार्गदर्शन में आज  मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सरगुजा परिक्षेत्र अंबिकापुर के सभाकक्ष में विभागीय अभियंताओं के क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अभियंतागण मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं उपअभियंता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के अन्य अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण से जुड़े।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता श्री डी. के. प्रधान एवं मुख्य अभियंता श्री बी. एस. बघेल द्वारा अभियंताओं को विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान भवन निर्माण एवं संधारण, सड़क एवं पुल निर्माण एवं संधारण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा अनुबंध के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भवन, सड़क, सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के 135 अभियंता तथा ठेकेदारों द्वारा नियुक्त 35 अभियंता, कुल 170 अभियंताओं ने सहभागिता दी ।साथ ही छत्तीसगढ़ के 100 अभियंतागण ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ठेकेदारों के अभियंताओं को सम्मिलित करते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में प्रथम बार आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, कार्यों में गति लाना तथा अभियंताओं के तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षमता विकास को सुनिश्चित करना रहा।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश

      इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अब नहीं गुजरना होगा भीड़ के बीच से, सोमवार से प्रवेश व्यवस्था में होगा बदलाव ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100 से होगी आपात…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

      समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं