Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने शासकीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

– प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश
राजनांदगांव 17 जनवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष मेें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों में प्रगति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस के शेष परिवारों का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं जियो टैग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही पंजीयन के लिए छूटना नहीं चाहिए। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा आवास निर्माण में प्रगति लाने व पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की सभी तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वीपीआरपी अंतर्गत शत-प्रतिशत सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने शासकीय विभागों के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार स्वसहायता समूह के उत्पादों को खरीदी करने कहा तथा साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव को एक सप्ताह में प्रशिक्षण बैच प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता एवं कचरे के उचित प्रबंधन के लिए ग्रामवासियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवहार परिवर्तन के लिए जनपद स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामवासियों से सतत सम्पर्क कर जागरूक करें। कचरा संग्रहण केन्द्र में कबाड़ी वालों के साथ्ंा अनुबंध होना चाहिए, ताकि कचरा संग्रहण कर रहे महिला स्वच्छताग्राहियों हेतु आय का साधन बनाया जा सके। प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए टीम भावना से करें कार्य : कलेक्टर

    – कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश*   राजनांदगांव 20 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने आज बसंतपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

    Read more

    स्वामित्व कार्ड ग्रामीणों के आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता की चाबी : विधानसभा अध्यक्ष

    विधानसभा अध्यक्ष स्वामित्व योजनांतर्गत स्वामित्व पट्टा वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल*   *- स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक का कानूनी प्रमाण*   *- विधानसभा अध्यक्ष ने 150…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात