Ro no D15139/23

CG Weather Update: अगले 3 दिन थमेगी ठंड की रफ्तार, तापमान बढ़ने के आसार — उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर जारी…

आने वाली नमी के प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में कमी का दौर थमेगा. इससे वर्तमान में महसूस हो रही ठंड में बहुत अधिक कमी नहीं आएगी. पिछले दो दिन सरगुजा संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति बनी है और की खाड़ी में चक्रवाती तूफान तैयार हुआ है, मगर श्रीलंका तट पर होने की वजह से इसका ज्यादा असर प्रदेश में नहीं हुआ है

उत्तरी हिस्से शहर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री में शीतलहर की कमी आई है. पिछले दो दिनों से राज्य में ठंड की वापसी हुई है, खासकर उत्तरी इलाके में इसका प्रभाव अधिक हुआ है. सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान चार-पांच डिग्री तक जाने की वजह से वहां रात में शीतलहर चल रही है. सुबह के वक्त कुछ हिस्सों में ओस जमने की स्थिति बन चुकी है. इधर शहर में महसूस होने वाली गर्मी तीन रातों से गायब हो चुकी है और तापमान तीन डिग्री लुढ़का है. शहरी इलाके में अच्छी ठंड पड़ रही है और माना जैसे बाहरी इलाकों में लोग ठंड से कांप रहे है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ रही ठंड अब स्थिर होने की संभावना है. आने वाली हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होने के आसार है. ठंड बढ़ने का दौर भले ही थमेगा, मगर इसमें कमी आने के आसार नहीं हैं.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में नवंबर के महीने में दो दौर में ठंड ने असर दिखाया है. प्रथम सप्ताह में बदला मौसम दस दिनों तक असर दिखाता रहा. इसके बाद बीच में ब्रेक लगा और दो दिन से ठंड की वापसी हुई है. तापमान में गिरावट का दौर दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है. राज्य में ठंड का पीक दिसंबर और जनवरी महीने को माना जाता है.

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल