Ro no D15139/23

Raipur NIT चाऊपाटी विवाद: कांग्रेस का थाने घेराव, राजेश मूणत पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में दर्ज FIR का विरोध तेज…

राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने का घेराव करने पहुंचे हैं। कांग्रेसी, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR किए जाने का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती थी। इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी।

राजेश मूणत की पोस्टर पर कालिख पोती
मामला 26 नवंबर का है, जब नालंदा परिसर से जुड़े विकास कार्यों की घोषणा वाले पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें राजेश मूणत की भी फोटो शामिल थी। चौपाटी हटाने का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस ने मूणत की तस्वीर पर कालिख पोती।

पोस्टर को नुकसान पहुंचाने पर FIR
FIR के मुताबिक, दिनेश तिवारी नाम के युवक ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह डूमरतालाब मोहबा बाजार में रहता है। 26 नवंबर की सुबह करीब 12:30 यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण एक्ट के अंतर्गत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप और उसके साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विपक्ष लगातार कर रहा है रायपुर एनआईटी चौपाटी हटाने का विरोध

रायपुर के एनआईटी चौपाटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान 7 दिनों के भीतर जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

चौपाटी विवाद की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बने।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
राजनीतिक दबाव में निर्णय लेने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो।
भविष्य की कार्रवाइयों के लिए स्पष्ट नीति प्रकाशित की जाए।
आंदोलन की दी है चेतावनी

अगर 7 दिनों के भीतर इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

चौपाटी का विरोध और नालंदा-2 का निर्माण

रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इसे हटाने और नालंदा-2 बनाने की योजना पर काम तेजी से शुरू हुआ। नवंबर 2025 में नगरीय प्रशासन ने नालंदा-2 के लिए टेंडर पूरा कर लिया और 15 नवंबर से चौपाटी शिफ्टिंग की तारीख तय कर दी।

हालांकि, इससे पहले ही रेलवे ने 32 दुकानदारों को नोटिस भेजकर जमीन पर अपना दावा जताया। इस विवाद को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच बातचीत जारी है, ताकि जल्द इस मामले का समाधान निकाला जा सके।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम