Ro no D15139/23

चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने खेड़ापति हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर अपना नामांकन पत्र भरा

*भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सहित सभी 27 वार्डो के प्रत्याशियों ने भरा नामंकन, रैली के रूप में नामांकन भरने पहुँचे कलेक्ट्रेट कार्यालय*

कवर्धा – भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष युवा प्रत्याशी से चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा के अधिपति खेड़ापति हनुमान जी दादा के आशीर्वाद प्राप्त कर अपने हजारों समर्थकों के साथ ,गाजे बाजे औऱ उत्साह के साथ आज कलेक्टर परिसर पर पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कवर्धा भाजपा के सभी 27 वार्डो के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ अपना नामाँकन फार्म भरा ।
इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका निर्वाचन प्रभारी लोकेश कावड़िया जी ,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामकुमार भट्ट ,जसविंदर बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर प्रभारी लोकेश कावड़िया जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक चुनाव को गम्भीरता से लड़ते है । भाजपा में केवल प्रत्याशी नही अपितु एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ते है । कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में भाजपा का परचम फहराने वाला है ।

नामाँकन जमा करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नपा अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा आज का दिन बहुत बड़ा दिन होता है । जब एक कार्यकर्ता के रूप में आपके परिश्रम का पारितोष पार्टी इस तरह अवसर देकर देती है । और कार्यकर्ताओं को इस तरह सम्मान देने वाली पार्टी एक मात्र भारतीय जनता पार्टी है। इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ,सांसद संतोष पांडे जी जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी जी सहित जिले के सभी नेतृत्व का मुझ पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ ।
कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के सभी जनता का विश्वास दिलाता हूँ नगर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की गति से कार्य हम सब मिलकर करेंगे भव्य और दिव्य कवर्धा का निर्माण के दिशा में आगे बढ़ेंगे ।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल