Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम रायपुर के खिलाड़ियों ने दिलाया स्वर्ण एवं रजत पदक

रायपुर, 16 जून 2026/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित नियमित खेल प्रशिक्षण शिविरों का सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला है। ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 से 29 मई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हारडीह के छात्र आशीष जांगड़े ने बालक वर्ग में तथा छात्रा हर्षिता ने बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धी टीमों को कड़ी चुनौती दी और यह सफलता अर्जित की।

इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन रायपुर, जिला शिक्षा विभाग तथा खेल प्रशिक्षकों द्वारा संचालित नियमित प्रशिक्षण एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं को दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’