Ro no D15139/23

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सोनतराई का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश

अम्बिकापुर 03 जून 2026/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.मार्को ने बुधवार को विकासखंड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सोनतराई का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए। उन्होंने एपीवी वैक्सीनेशन कार्य, लंबित आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार आधारित उपस्थिति दर्ज कराने तथा निर्धारित समय पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाइयों के पर्याप्त भंडारण की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी एवं सिकल सेल मरीजों की जांच संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने तथा मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान तीन कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए, जिनमें फार्मासिस्ट अर्जुन सिंह, फूलमतिया वार्ड आया तथा हिमेंद्र सिंह शामिल हैं। निरीक्षण के क्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र सोनतराई का भी निरीक्षण किया गया, जहां एमपीडब्ल्यू महेंद्र सिंह लगभग एक माह से अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta