Ro no D15139/23

पीएम आवास योजना में 236 हितग्राहियों को लॉटरी से हुआ मकानों का आबंटन

अम्बिकापुर 03 जून 2026/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान – मोर आस“ परियोजना में 236 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आबंटन किया गया। आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह आबंटन प्रक्रिया माता राजमोहिनी भवन में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत ष्मोर मकान-मोर आसष् में शासन से स्वीकृत कुल 493 आवासों हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं भौतिक सत्यापन उपरांत पात्र हितग्राहियों को अंतिम चरण में शेष 236 आवासों का आबंटन लॉटरी पद्धति के द्वारा किया गया। शेष आवासों का आबंटन पूर्व में किया जा चुका है। इस अवसर पर सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, नोडल अधिकारी श्री राजेश राम, परियोजना के सहायक अभियंता श्री दुष्यंत बजाज, सहायक नोडल श्री प्रेमप्रकाश दुबे, सीएलटीसी सुश्री जगदम्बा त्रिवेदी, श्री अनिकेत गोस्वामी, श्री उत्कर्ष पाण्डे, कार्यालय अधीक्षक श्री दीपक वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि,नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

    पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की…

    Read more

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण