प्रभावितों को 4 – 4 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में कुछ लोगों के असामयिक निधन का समाचार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि दुर्घटना में काल कवलित मृतकों के सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए भिंड जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि और गंभीर घायलों को एक एक लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदेश में 7 मई से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा …
Read more







