Ro no D15139/23

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जावद और रामपुरा में करेंगे विकास कार्यों का भूमि-पूजन

295.69 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क निर्माण का करेंगे भूमि-पूजन
भोपाल । मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 अप्रैल 2025 को जावद में आयोजित कार्यक्रम में 295.69 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। इस सड़क की लंबाई 85.52 कि.मी. है। एमपीआरडीसी के जिला प्रबंधक ने बताया, कि इस मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर तथा 1-1 मीटर दोनों तरफ शोल्डर होंगे, कुल 85.52 कि.मी. लम्बाई में से 75.39 कि.मी. में डामरीकृत तथा 10.13 किमी पी.क्यू.सी. (पेवमेन्ट क्वालिटी कांक्रीट) सड़क का निर्माण एवं 133 पुल/पुलियाओं का चौड़ीकरण/पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित हैं। उक्त कार्य 24 माह अवधि में पूर्ण किया जाएगा। उक्त मार्ग बनने से व्यवसायिक तथा घरेलू वाहनों को सुगम मार्ग मिलेगा तथा किसानों को उपज बेचने हेतु विभिन्न मंडियों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव रामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाटखेड़ा से नीमच सिटी होते हुए डूंगलावदा (जावद फंटा) तक सीमेन्ट कांक्रीट 4 लेन (डिवाइडर सहित) सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। इस सीमेंट कांक्रीट सड़क की लम्बाई 16 कि.मी. एवं लागत 106.53 करोड़ रूपये है। इस मार्ग का निर्माण मेसर्स के.के. गुप्ता, कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि., उदयपुर (राजस्थान) द्वारा अनुबन्ध 27 फरवरी 2025 को किया गया है। इस मार्ग निर्माण में दोनों तरफ 7.50 मीटर चौड़ाई में पी.क्यू.सी. (पेवमेन्ट क्वालिटी कांक्रीट) तथा दोनों तरफ 1.50 मीटर चौड़ाई में शोल्डर निर्माण किया जायेगा। साथ ही 24 पुल/पुलियाओं का चौड़ीकरण/पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित हैं। उक्त कार्य 24 माह अवधि में पूर्ण किया जायेगा। इस मार्ग के बनने से व्यवसायिक तथा घरेलू वाहनों को सुविधा मिलेगी तथा किसानों को उपज बेचने हेतु विभिन्न मंडियों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
रामपुरा में करेंगे रोड-शो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मनासा विधानसभा क्षेत्र के नगर रामपुरा में कॉलेज से कार्यक्रम स्‍थल तक रोड-शो करेंगे तथा मेला ग्राउण्‍ड रामपुरा पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामपुरा में लगभग 400 करोड़ की लागत से अधिक के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन एवं लोकापर्ण भी करेंगे। साथ ही विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामपुरा के कार्यक्रम के बाद खिमला में चीता प्रोजेक्ट के तहत निर्मित गांधी सागर अभयारण के बाड़े में चीते छोड़कर गांधी सागर अभयारण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

  • Related Posts

    विद्यार्थी सांस्कृतिक गौरव को समझे और देश के निर्माण के लिये काम करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    विद्यार्थी परिषद की पाठशाला से निकले स्व. केलकर जी की कार्य पद्धति का स्मरण किया भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली…

    Read more

    मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलेगी पार्वती-कालीसिंध-चम्बल परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोटा जिले में श्री कृष्ण यदुवंशी अहीर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चंबल…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान