Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार में 465 करोड़ रूपये के 102 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

*अम्बेडकर चौक धमतरी से रूद्री चौक तक फोरलेन, रानी दुर्गावती चौक लक्ष्मीनिवास से बिलाईमाता मंदिर तक गौरवपथ निर्माण और धमतरी में पेयजल हेतु इंटेकवेल की बड़ी घोषणा की*

 

धमतरी, 17 मई 2026/ मुख्यमंत्री, श्री विष्णुदेव साय धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए, जिसमें उनके द्वारा 465 करोड़ रूपये के 102 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपये लागत के 52 कार्यों कां शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, अधोसंरचना एवं नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर 41 करोड़ 50 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में संचालित विकास कार्यों, नवाचारों एवं सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 9 हजार 350 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 9 हजार 140 मांग संबंधी तथा 210 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। इनमें से 5 हजार 333 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है तथा शेष प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विभागीय स्तर पर सतत कार्यवाही जारी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार को संबोधित करते हुए कहा कि 01 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांवों में क्लस्टरवार शिविर लगाकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के पूर्व राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। बस्तर संभाग के नक्सलमुक्त होने के बाद लगभग 20 से 22 हजार महिलाएं पहली बार महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हुई हैं। सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। श्री साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी नागरिकों से की।

श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में सुशासन तिहार के साथ बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) और नियद नेल्लानार 2.0 अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही बस्तर में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार लोगों के उपचार की व्यवस्था कर रही है। उनके द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सहयोग की अपील भी उनके द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, आयुष विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग का अवलोकन किया तथा हितग्राही मूलक योजनाओं में आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चाबी सौंपी। इसके अलावा तपेदिक रोगी पीड़ितों को फ़ुड किट, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और सामग्रियों का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर ड्रीम कॉरिडोर वीडियो एवं मां अभियान की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन धमतरी एवं लर्निंग जॉय बेंगलुर का एमओयू किया गया। इसके साथ ही हस्त्रमं हैंडलूम का शुभारंभ किया।

 

*-मुख्यमंत्री जी ने दी धमतरीवासियों को सौगात-*

 

सुशासन तिहार पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरीवासियों को अनेक सौगातें दीं। उनके द्वारा अंबेडकर चौक धमतरी से रूद्री चौक तक फोरलेन सड़क, धमतरी में पेयजल इंटेकवेल, रानी दुर्गावती चौक (लक्ष्मी निवास) से बिलाईमाता मंदिर तक गौरवपथ निर्माण, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद भवन के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की स्वीकृति तथा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए राशि की मंजूरी प्रदान करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, महापौर श्री रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू श्री इंदर चोपड़ा, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, कमिश्नर रायपुर संभाग श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम के 129 शालाओं में बालिका शौचालय को मिली स्वीकृति

    *वीबी जीरामजी से बालिकाओं को मिलेगा सुविधाओं का लाभ*   *स्वीकृति आदेश जारी होते ही ग्राम पंचायतों ने निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ*   रायपुर, 05अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के 129…

    Read more

    सेवा सेतु योजना से शासकीय सेवाएं हुईं सरल, यशवंत कुम्भकार को समय पर मिला आय प्रमाण पत्र

    *ग्रामीण क्षेत्रों में आसान, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं से बढ़ रहा आमजन का विश्वास*   *सेवा सेतु केंद्रों ने घटाई कार्यालयों की दौड़, समय और धन दोनों की हो रही…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस