Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे

धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ

धमतरी ,24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 25 मार्च को बलौदाबाजार से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे,
राशि अंतरित करेंगे| धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ मिलेगा । उनके खाते में -10 हज़ार रुपये आयेंगे । ये राशि सालाना आयेगी ।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। इस योजना में धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूर पात्र है ।
भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की वित्तीय सहायता सीधे हितग्राही के बैंक खाते में दी जाती है।
धमतरी जिले में कल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के कुल 23,107 हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रति हितग्राही 10,000 रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ऑनलाइन अंतरित की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर कलेक्टर के मार्गदर्शन में तथा तहसील एवं नगरीय निकाय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस दौरान चयनित हितग्राहियों को सहायता राशि हस्तांतरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

संख्यात्मक जानकारी के अनुसार जिले के तहसील स्तर पर कुल 19,434 हितग्राही शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से कुरूद, धमतरी, मगरलोड, भखारा आदि क्षेत्र शामिल हैं। वहीं नगरीय निकायों के 3,673 हितग्राही भी योजना का लाभ प्राप्त करेंगे। इस प्रकार जिले में कुल 23,107 हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे