Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगों के लिए सहारा, अजय को मिली मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल

रायपुर, 27 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा के ग्राम दर्रीपारा-गहनाझरिया निवासी दिव्यांग अजय शंकर चौहान इसका प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्हें हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के बाद समाज कल्याण विभाग ने मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई।

 

दिव्यांगता के कारण अजय शंकर चौहान को दैनिक कार्यों के साथ-साथ आवागमन में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा प्रकरण का परीक्षण कराया गया, पात्रता संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

 

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने के बाद अजय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपने दैनिक कार्य पहले की तुलना में अधिक सहजता से कर सकेंगे। साथ ही, आने-जाने के लिए दूसरों पर उनकी निर्भरता भी काफी हद तक कम हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने उनके जीवन को नई सुविधा और आत्मविश्वास प्रदान किया है।

 

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का भी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

चार स्तरीय व्यवस्था से सुनिश्चित होता है त्वरित समाधान

 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए चार स्तरीय व्यवस्था लागू है। सबसे पहले शिकायत का समाधान ब्लॉक स्तर पर किया जाता है। निर्धारित समय में निराकरण नहीं होने पर प्रकरण स्वतः जिला स्तर, इसके बाद संभागीय/निदेशालय स्तर और अंततः सचिव अथवा विभागाध्यक्ष स्तर तक पहुंचता है। इस व्यवस्था से प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय होती है और शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण की सतत निगरानी सुनिश्चित होती है।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ