Ro no D15139/23

डीएमएफ मद से रायगढ़ में विकास को नई गति, 13 कार्यों के लिए 10.86 करोड़ रुपये मंजूर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रयासों से मिली प्रशासनिक स्वीकृति

 

रायपुर, 27 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद का उपयोग जनहित और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले में 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 10 करोड़ 86 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी तथा कौशल विकास से जुड़ी अधोसंरचना का विस्तार होगा।

 

स्वीकृत राशि में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 12 पेयजल कार्यों के लिए 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार रुपये तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के माध्यम से मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 56 लाख 18 हजार रुपये शामिल हैं।

 

*12 गांवों में सुदृढ़ होगी पेयजल व्यवस्था*

 

डीएमएफ मद से स्वीकृत राशि के तहत रायगढ़, धरमजयगढ़ और तमनार विकासखंड के 12 गांवों में पेयजल संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है।

 

*मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर से मिलेगा कौशल विकास को बढ़ावा*

 

धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा विकासखंडों में मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 56 लाख 18 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन केंद्रों के विकसित होने से युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

कलेक्टर ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएमएफ मद से स्वीकृत इन विकास कार्यों से रायगढ़ जिले में अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल