Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में हर समस्याओं का समाधान, संवाद से समाधान की मिसाल बनी मुख्यमंत्री की पहल देवगढ़ में आयोजित हुआ समाधान शिविर

अम्बिकापुर 20 मई 2025/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, जनसुनवाई को प्रभावशाली बनाने और प्रशासनिक तंत्र को जनता के करीब लाने की दिशा में आयोजित “सुशासन तिहार“ के तहत विकासखंड सीतापुर के देवगढ़ में समाधान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्टर श्री विलास भोसकर शामिल हुए।

इस अवसर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की मांगों और शिकायतों के प्राप्त आवेदनों निराकरण की जानकारी ली। हितग्राहियों से संवाद किया। समस्याओं का निराकरण होने पर लोगों में विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे जनता और शासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, बिजली, सड़क, शिक्षा, राजस्व, श्रम और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं को लेकर सुशासन तिहार के प्रथम चरण में आवेदन दिया था। संबंधित विभागों ने कई समस्याओं का समाधान समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया।
सुशासन तिहार अंतर्गत देवगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में 16 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक सेक्टर बनाया था जिसमें देवगढ़,बमलाया,भवराडाड, रायकेरा,देलसरा,सोनतराई,भुसू,रजपुरी,आमाटोली,सहनपुर,मूरता,खड़ादोरना,ढेकीडोली, सूर शामिल थे। जिसमें मांग के 3824 और शिकायत 54 कूल 3878 आवेदन प्राप्त हुए थे, कुल 3867 आवेदनों का निराकरण हुआ है, शेष 11 आवेदन लंबित है जिसे नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। साथ ही लोगों को मौके पर प्रमाणपत्र, स्वीकृति पत्र और लाभांश भी वितरित किए गए।
“सुशासन तिहार“ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है, जिसमें जनता से संवाद कर समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार