Ro no D15139/23

बच्चों को विटामिन ’’ए’’ की सिरप पिलाकर किया गया जिले में शिशु संरक्षण माह शुरू

धमतरी 21 जनवरी 2025/ शिशु संरक्षण माह का द्वितीय चरण आज से शुरू हो गया, जो कि 21 फरवरी तक चलेगा। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिया कंवर के द्वारा सिविल अस्पताल कुरूद में बच्चों को विटामिन ’’ए’’ सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह आरंभ किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी.दीवान ने बताया कि शिशु संरक्षण माह कुल 10 सत्रों में मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच आयोजित होगी। इसका उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रंतौधी, बिटॉट स्पॉट एवं खून की कमी को दूर करना है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित गतिविधियां में विटामिन ए सिरप 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप, बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन लेकर पोषण आहार के विषय में पालक को जानकारी दी जाती है। जिले में विटामिन ’’ए’’ के हितग्राही बच्चे 75 हजार 882 एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही बच्चे की संख्या 80 हजार 345 है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?