Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम कन्हारडबरी में हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

*- महिलाओं को विशेष रूप से मिली राहत, समय की बचत से अन्य रोजगारमुखी कार्यों में दे रहे समय*

राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कन्हारडबरी में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। ग्राम कन्हारडबरी के बुजुर्ग बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब गांव में पानी की समस्या लोगों के दैनिक जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा थी। सुबह की शुरूआत ही पानी की चिंता से होती थी। कई बार हैंडपंप खराब हो जाते थे और कई बार पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। विशेष रूप से गर्मी के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम कन्हारडबरी में हर घर जल योजना स्वीकृत होने के बाद ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई। इसके पश्चात गांव में पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी निर्माण तथा घर-घर नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्य में ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। योजना के पूर्ण होने के बाद ग्राम कन्हारडबरी के घरों में नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा। अब ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। महिलाओं को विशेष रूप से राहत मिली है और वे अब अपने समय का उपयोग स्व सहायता समूह तथा अन्य उपयोगी कार्यों में कर पा रही हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य के स्तर में सुधार हुआ है तथा गांव में स्वच्छता की स्थिति भी बेहतर हुई है। आज ग्राम कन्हारडबरी जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन का एक अच्छा उदाहरण बनकर उभरा है। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता से ग्रामीणों में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है।
क्रमांक 139 —————–

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?