Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

अम्बिकापुर 05 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध जन-जागरूकता एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत असोला स्थित अमृत सरोवर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के श्रमदान से अमृत सरोवर के सिल्ट चैंबर की सफाई कर उसमें जमा गाद निकाली गई। साथ ही सरोवर की मेड़ पर वृक्षारोपण कर हरित वातावरण सृजन का संदेश दिया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कंठी में निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिले के अन्य अमृत सरोवर स्थलों पर भी साफ-सफाई एवं रखरखाव अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-G RAM G Act 2025) के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस अधिनियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा सभी जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। साथ ही वर्षा जल संचयन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला मनरेगा टीम, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत ग्राम मुड़पार में आयोजित विशेष ग्राम सभा में हुए शामिल

    *- ग्राम में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की*   *- विश्व पर्यावरण दिवस एवं एसडब्ल्यूएम नियम 2026 के तहत ग्राम मुड़पार में विशेष ग्रामसभा आयोजित*   *- ग्रामसभा में…

    Read more

    दीनदयाल भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत खातों में संशोधन 10 जून तक

    राजनांदगांव 05 जून 2026। दीनदयाल भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत खातों में संशोधन की कार्रवाई पोर्टल के माध्यम से 10 जून 2026 तक की जा रही है। ऐसे हितग्राही जिनकी…

    Read more

    NATIONAL

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने