Ro no D15139/23

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका में अमृत सरोवर स्थल पर हुआ श्रमदान

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सक्रिय सहभागिता
 
अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2025/  स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत सलका में अमृत सरोवर स्थल पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। विशेष रूप से स्वच्छता ग्राही समूह की महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए श्रमदान में भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का उत्साह, स्वच्छता का संकल्प ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी हैं, बल्कि गांव के बच्चों और युवाओं को स्वच्छता के महत्व की प्रेरणा भी देते हैं। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि अमृत सरोवर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में निरंतर योगदान देंगे।

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा दृ स्वच्छोत्सव की थीम पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में सरगुजा जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत क्षेत्र में अमृत सरोवर स्थलों पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हैं।  जिले में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम निम्नानुसार अनुसार है जिसमें जनपद अम्बिकापुर के असोला 24 सितम्बर,जनपद लखनपुर के जमगंवा में 24 सितम्बर,जनपद बतौली के बासेन में 24 सितम्बर,जनपद सीतापुर के देवगढ़ में 25 सितम्बर,जनपद लुण्ड्रा के बुलगा में 26 सितम्बर,जनपद मैनपाट के कतकालो में 29 सितम्बर को प्रस्तावित है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?