Ro no D15139/23

जीवनदीप समिति की बैठक में पहुंचे सीएमएचओ ने

सेवाओं सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

जगदलपुर 17 जनवरी 2025/ 
 जिले के बास्तानार विकासखण्ड अंतर्गत  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल के जीवनदीप समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक की अध्यक्षता में सीएचसी के खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। इसके पूर्व सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी एवं प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ.सीआर मैत्री के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम द्वारा सीएचसी का निरीक्षण कर ओपीडी, आयुष्मान कक्ष, चिकित्सा कक्ष, फार्मेसी, लेखा शाखा एवं आईपीडी का जायजा लिया गया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। वहीं सीएचसी बड़े किलेपाल में लक्ष्य के विरुद्ध संभावित टीबी मरीजों का सीबी नाॅट जांच और एक्सरे जांच में न्यूनतम स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार करने के निर्देश नवपदस्थ बीएमओ डाॅ प्रदीप बघेल को दिए गए। वहीं सीएचसी में सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएचसी के अन्य चिकित्सक सहित प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी श्री शकील खान तथा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएचसी बड़े किलेपाल के निरीक्षण उपरांत जीवनदीप समिति की बैठक में सीएमएचओ द्वारा सभी प्रस्तावित कार्यों के बारे में सूक्ष्मता से जानकारी लेकर अपनी सहमति दी गई और प्रस्ताव को कार्यकारिणी से अनुमोदित कराया गया। इसके उपरांत सीएचसी में उपस्थित तीनों सेक्टर के सेक्टर सुपरवाइजर और बीपीएम की बैठक में राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे निक्षय निरामय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी कार्यक्रम की ऑनलाइन एंट्री एवं उसका सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

      जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए…

    Read more

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

    जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ बस्तर के नौ वर्षीय बालक ललित मौर्य के जीवन में अब खुशियों का एक नया सवेरा हुआ है। जिले के विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीसागर…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार