Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखण्ड का किया दौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, एसडीएम तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, धान खरीदी केंद्र की देखी व्यवस्था

कलेक्टर  अजीत वसंत ने शुक्रवार को उदयपुर विकासखण्ड का दौरा किया। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय अग्रवाल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, धान खरीदी केंद्र डाँडग़ांव, तहसील एवं एसडीएम कार्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम   बनसिंह नेताम, जनपद पंचायत सीईओ  वेदप्रकाश गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का किया निरीक्षण-
कलेक्टर दौरे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार बेस ऑनलाईन अटेंडेंस के अनुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति लगाएं, सभी शासन द्वारा निर्धारित समय में ड्यूटी करें व मुख्यालय में रहेंगे ताकि आमजनों को समय में ईलाज मिल सकें। उन्होंने केंद्र में जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को समय में प्रोत्साहन राशि भुगतान हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा, इस हेतु कार्ययोजना तैयार करें। वहीं उन्होंने अस्पताल में दन्त चिकित्सा सेवा हेतु भी आवश्यक तैयारी करने निर्देशित किया। शासन द्वारा निर्धारित लैब संबंधित सम्पूर्ण जांच अस्पताल में उपलब्ध हो, भर्ती मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन प्रदाय किया जाए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा कहा कि जल्द ही केंद्र में डी.एम.एफ. के माध्यम से चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक की भर्ती की जाएगी।

धान खरीदी केंद्र डाँडग़ांव का निरीक्षण कर किसानों से व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक-
उन्होंने केंद्र में टोकन व्यवस्था, धान उठाव, बारदाना उपलब्धता, रकबा समर्पण, डीओ, तौल सहित संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।उन्होंने उपस्थित किसानों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम,तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण-
कलेक्टर  वसंत ने इस दौरान एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं नायब तहसीलदार कार्यालय उदयपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विवादित प्रकरणों  अविवादित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर राजस्व मामलों फौती, नामांतरण, बंटवारा के लंबित प्रकरणों, आरबीसी 6-4, जाति आय, निवास प्रमाणपत्र के प्रकरणों की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को समय सीमा में शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण-
कलेक्टर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला फुलचुहि का निरीक्षण कर शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं सहित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने शिक्षकों को निर्देशित किया। कलेक्टर  वसंत ने विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बात की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र हरीजनपारा में बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों की संख्या व बच्चों को दिए जा रहे पौष्टिक आहार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गम्भीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर एनआरसी भेजना सुनिश्चित करें। बच्चों हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता समय पर केंद्र में उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत