Ro no D15139/23

रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर एवं जिला सीईओ उदयपुर ब्लाक के सुदूर गांवों में पहुंचे

चेक डैम,आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पीएम जनमन आवास सहित अन्य निर्माण कार्यों का लिया जाएगा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा असिस्टेंट रूरल मेडिकल ऑफिसर को निलंबित करने के लिए निर्देश
पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम मरेया में किया बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
 

अम्बिकापुर 04 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने रिमझिम बारिश के बीच उदयपुर ब्लॉक के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, चेक डैम, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं पीएम जनमन आवास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

सोनतराई में निर्मित चेक डैम का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने वर्षा जल संग्रहण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सोक पिट को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। वहीं सोनतराई के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर समय पर कार्य पूर्ण करने पर संतोष जताया। उन्होंने केंद्र में किचन, स्टोर रूम, बिजली, पंखा, पानी और वॉशरूम की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के अंतिम सुदूर क्षेत्र में स्थित ग्राम बन केसमा पहुंच कर बच्चों को परोसे जा रहे, पौष्टिक आहार एवं भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया, तथा चना, गुड़, अंडा, सतू एवं केला प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जा रहे भोजन में गुणवत्ता की मात्रा बेहतर हो सुनिश्चित करने को निर्देशित किया जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके।

कलेक्टर श्री भोसकर ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ओपीडी, दवाई की उपलब्धता, चिकित्सा अमला की उपस्थिति पंजी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने असिस्टेंट रूरल मेडिकल ऑफिसर (आर एम ए) को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल सी.एम.एच.ओ. को निलंबित करने निर्देश दिए।

मरेया ग्राम में ग्रामीणों ने कलेक्टर को राशन वितरण में समस्या, आधार कार्ड अपडेट न होने तथा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के थम कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके नामनी तैयार कर तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा कलेक्टर एवं सीईओ ने पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम मरेया में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। बच्चों ने अधिकारियों के साथ भोजन कर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान, सीएमएचओ पीएस मार्को,जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ