Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठक शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों के लंबित होने पर जताई नाराजगी संबंधित सेक्शन प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

रायपुर, 12 मई 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि सभी विभाग के पेंशन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग में गत माह में रिटायर होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन अब तक प्रदाय नहीं होने होने पर नाराजगी जताई और जिला शिक्षा कार्यालय के संबंधित सेक्शन प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि आबकारी एवं पुलिस विभाग समन्वय कर राजसात किए गए वाहनों की नीलामी पूरी करें। डॉ. सिंह खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राशन का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए।

बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मल्चिंग तकनीक ने बदली किसान राजेन्द्र की तकदीर

    उद्यानिकी विभाग की सलाह और शासकीय सहायता से मिर्च की खेती से कमाए 6 लाख रूपए रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान…

    Read more

    नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली, मोबाइल टॉवर से बीजापुर के दूरस्थ ग्राम मंडेम में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार

    रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार