Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण

*- ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, नक्शा सुधार, ऋण पुस्तिका सुधार सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और उनके समय-सीमा में तथा प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उनके निवास के समीप ही सरल, त्वरित एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए तथा निराकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने तथा आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने के लिए भी प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 19 —————–

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना