Ro no D15139/23

उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में उर्वरक विक्रय केन्द्रों का सघन एवं औचक निरीक्षण लगातार जारी है।

उप संचालक कृषि एवं उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने निजी उर्वरक विक्रय संस्थानों में छापेमार कार्रवाई करते हुए भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन (POS) में दर्ज स्टॉक एवं वास्तविक उपलब्ध उर्वरक में अंतर पाए जाने, स्टॉक रजिस्टर का सही संधारण नहीं होने तथा अन्य अनियमितताओं के कारण कड़ी कार्रवाई की गई।

इस दौरान मेसर्स राजेश ट्रेडर्स धमतरी, कृषक साथी धमतरी, राज इंटरप्राइजेस अर्जुनी, श्री श्याम ट्रेडर्स श्यामतराई, महेन्द्र ट्रेडर्स नगरी, जय किसान ट्रेडर्स नगरी, किसान संगवारी बोरसी मगरलोड, साक्षी कृषि केन्द्र परसवानी तथा मानिक ट्रेडर्स मगरलोड सहित कुल 09 उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।

इसी क्रम में विकासखंड मगरलोड, कुरूद एवं धमतरी के विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मेसर्स छत्तीसगढ़ खाद भण्डार सांकरा, प्रेम कृषि केन्द्र मगरलोड, किसान ट्रेडर्स कुरूद, देवांगन कृषि केन्द्र कोकड़ी, कुणाल कृषि केन्द्र कोलियारी एवं देवांगन ट्रेडर्स रत्नाबांधा को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कृषकों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां उर्वरक से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। साथ ही मैदानी स्तर पर उर्वरक निरीक्षक दलों की तैनाती कर निरंतर निगरानी एवं औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें, निर्धारित दर से अधिक भुगतान न करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
// अमित//

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना