Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने भरा स्व-गणना फॉर्म, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

धमतरी, 17 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय जनगणना 2026 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर जिलेवासियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल प्रस्तुत की। उन्होंने यह संदेश दिया कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जो देश के समग्र विकास की नींव तय करती है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्व-गणना के इस डिजिटल विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि नागरिक http://se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं भर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है।
उन्होंने आगे कहा कि स्व-गणना से प्राप्त आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होते हैं, जिससे शासन को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। सही आंकड़े ही योजनाओं के बेहतर निर्धारण और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का आधार बनते हैं।
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। अतः नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
जिला प्रशासन द्वारा स्व-गणना को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों जैसे ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आमजन को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर की इस पहल को प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में जनगणना के प्रति जागरूकता
/ अमित/:

  • Related Posts

    जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

      – ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई – खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में…

    Read more

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी पुनर्वास केंद्र पहुंचकर खाद्य विभाग ने किया राशन कार्डों का ई-केवाईसी

    रायपुर, 13 जुलाई 2026/पुनर्वासित (विस्थापित या स्थानांतरित) परिवारों को खाद्य सुरक्षा का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें आधार-सीडेड राशन कार्ड (आधार और ई-केवाईसी अपडेटेड) के माध्यम से राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना