Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा पहुंचे गौरव ग्राम कण्डेल, विभिन्न स्थानों का किया अवलोकन, बिहान की महिलाओं से की बातचीत

धमतरी 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज धमतरी विकासखण्ड के गौरव ग्राम कण्डेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, शासकीय नवीन महाविद्यालय का अवलोकन किया तथा बिहान की महिलाओं से बातचीत भी की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहें। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। संचालक ने बताया कि सुपर फास्फेट, यूरिया, एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। दो दिनों में खाद का अतिरिक्त लॉट भी आने वाला है।

इसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने शासकीय नवीन महाविद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य से वहां संचालित कक्षाओं, विषयों, पाठ्यक्रमां की संख्या, विद्यार्थियों की दर्ज संख्या सहित भर्ती प्रक्रिया आदि की जानकारी ली। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह महाविद्यालय वर्ष 2021-22 से संचालित है। वर्तमान में यह कॉलेज स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक भाग में लग रहा है। प्राचार्य ने कॉलेज के लिए भवन की भी आवश्यकता की बात कलेक्टर से कही। प्राचार्य ने बताया कि यहां बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं लगती हैं और अतिथि प्राध्यापकों के माध्यम से अध्ययन कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराने, उन्हें कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने और अंग्रेजी की कक्षाएं संचालित कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश प्राचार्य को दिए। उन्होंने बताया कि कॉलेज भवन का निर्माण प्राथमिक सहकारी समिति के पास होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही निविदा खोलकर कार्य एजेंसी तय की जाएगी और कॉलेज भवन का काम शुरू हो जाएगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कण्डेल में ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर वहां उपस्थित बिहान की महिलाओं से चर्चा की। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा ने बताया कि बड़ी, पापड़, साबून आदि तैयार करतीं हैं तथा इसे बेचकर उन्हें 4 हजार से अधिक का मुनाफा होता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने तैयार चीजों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग करने कहा। इसके अलावा महिलाओं को समझाईश दी कि वे अपनी बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करें। उन्होंने यह भी बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बालिकाओं को कॉलेज की पढ़ाई के लिए 40 हजार रूपये तक की स्कॉलरशिप भी दी जाती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों द्वारा आर्मी, पुलिस, फौज में भर्ती के लिए अभ्यास करने वाले बच्चों की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने कहा तथा बेहतर कार्यों पर सुझाव भी मांगे। इस दौरान कलेक्टर ने गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर पानी पहुंचने की भी जानकारी ली। इसके अलावा गावं में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त