Ro no D15139/23

जिले के अंतिम छोर पर बसे मोंगरागहन पहुंचे कलेक्टर मिश्रा

*स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी का किया औचक निरीक्षण*

*आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के हाजिर जवाब से हुए खुश*

धमतरी 05 मई 2025/ धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे गांव मोंगरागहन पहुंचकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र मोंगरागहन में ग्रामीणों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा और प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों के पंजीयन की जानकारी ली और ओपीडी रजिस्टर भी जांच की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी से कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने संस्थागत प्रसव के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति होने के कारण यहां प्रसव सुविधा बंद कर दी गई है।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने मोंगरागहन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी मुआयना किया। उन्होंने नन्हें-मुन्ने बच्चों से दीवार पर लगे सब्जियों के चित्र, गिनती, अक्षरों के बारे में पूछा। बच्चों ने भी कलेक्टर को उत्साहित होकर सही-सही जवाब दिया। इस पर कलेक्टर ने काफी खुशी जाहिर की। कलेक्टर न बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे बच्चों को पौष्टिक और गरम पका भोजन दें, इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली और उन्हें दिये जाने वाले सुविधाओं के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही रेडी-टू-ईट के पैकेट्स की भी जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि रेडी-टू-ईट के पैकेट्स एक्सपायरी डेट के ना हों, इस बात का ध्यान रखें।

  • Related Posts

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ