Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने की धान उपार्जन की समीक्षा

अब तक धान खरीदी लगभग 42 प्रतिशत हुई
धान खरीदी में तेजी लाने प्रशासन सतर्क, किसानों की सुविधा सर्वोपरि
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों से धान के तीव्र उठाव को देखते हुए मिलर्स की गाड़ियों की लोडिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में चल रही धान उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक कुल धान खरीदी का लगभग 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर   मिश्रा ने निर्देश दिए कि सीमांत, लघु एवं दीर्घ अवधि के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी कर धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों से धान के तीव्र उठाव को देखते हुए मिलर्स की गाड़ियों की लोडिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार अलग से हमालों की व्यवस्था की जाए, जिससे धान उठाव में तेजी आए और केंद्रों में भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति न बने।
धान विक्रय कर चुके किसानों के रकबा समर्पण को लेकर भी कलेक्टर ने गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों ने समितियों में धान बेच दिया है, उनका लंबित रकबा समर्पण तत्काल पूर्ण कराया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
कलेक्टर   मिश्रा ने दो टूक कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर टोकन वितरण, तौल, भुगतान एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर   इंदिरा देवहारी, खाद्य अधिकारी   बसंत कोर्राम, जिला विपणन अधिकारी   सुनील सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी और समन्वय के माध्यम से जिले में धान खरीदी कार्य को और अधिक प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे