Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मोहेरा में जोगन राम और जोगलाल के आंगन में लगाई चौपाल

धरती आबा और पीएम जनमन के तहत कार्यविस्तार की संभावनाओं पर बात की

मरागांव भी पहुंचे कलेक्टर, टूटे पुल का किया निरीक्षण, नया पुल बनाने के बारे में जानकारी ली

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड विकासखण्ड के सीमावर्ती गांव मोहेरा पहुंचकर शासकीय योजनाओ, कार्यक्रम और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव की मौजूदगी में कलेक्टर ने मोहेरा के विशेष पिछड़ी जनजाति के श्री जोगन राम कमार और श्री जोगलाल कमार के आंगन में चौपाल लगाई। उन्होंने यहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जाना। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अपने भ्रमण के दौरान श्री मिश्रा ने इस गांव में धरती आबा योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आने वाले समय में विकास कार्यों की आवश्यकता को सूचीबद्ध करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

अपने मोहेरा प्रवास के दौरान कलेक्टर ने श्री जोगन राम कमार और श्री जोगलाल कमार के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकानों का अवलोकन भी किया। उन्होंने दोनों हितग्राहियों को पक्के घर मिलने पर बधाई दी और गांव की जरूरतों के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि मोहेरा के स्कूल में शिक्षक की कमी थी। इसके साथ ही स्थानीय श्रद्धा के केन्द्र निरई माता मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं की भी कमी ग्रामीणों ने बताई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि स्कूल में युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। श्री मिश्रा ने निरई माता मंदिर परिसर में बिजली, पानी, मंदिर तक पहुंच मार्ग आदि के लिए सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मोहेरा के स्वसहायता समूहों द्वारा किए जाने वाले रोजगारमूलक कामों की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे।

मारागांव-चारगांव मार्ग पर टूटे पुल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मारागांव-चारगांव मार्ग पर टूटे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस पुल के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। यह गांव नगरी मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर वनांचल में स्थित है। पुल के टूट जाने से लोगों को आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने इस पुल का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की। श्री मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पुल बनाने के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस पुल को बनाने के लिए मंडी बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। मंडी बोर्ड द्वारा कार्य की स्वीकृति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को मंडी बोर्ड के संबंधित और स्थानीय अधिकारियों से समन्वय कर पुल निर्माण के काम को जल्द से जल्द स्वीकृत कराने का प्रयास करने को कहा।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने