Ro no D15139/23

कलेक्टर पहुंचे केन्द्रीय विद्यालय, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

गर्मी की छुट्टियों में समर कैम्प लगाने दिए निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज लोहरसी के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या, पढ़ने-पढ़ाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी स्कूल के प्राचार्य से ली। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की हैसियत से कलेक्टर ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और अन्य दूसरे कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना-अपना कार्य पूरी क्षमता से करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने पूरे स्कूल भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में चल रहीं परीक्षाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने आगामी गर्मी की छुट्टियों में स्कूल के बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस समर कैम्प में बच्चों को क्रॉफ्ट, म्यूजिक, चित्रकला, फाईन आर्ट के साथ स्थानीय लोककृतियों और शिल्पों के बारे में भी बताने को कहा।

कलेक्टर ने स्कूल की प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए प्रयोगशालाओं में पर्याप्त सामग्रियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य की मांग पर प्रयोगशाला सामग्रियों के लिए मांगपत्र प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने विद्यालय में पढ़ने वाले छः वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों का आधार कार्ड अपडेशन कराने के लिए शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने चल रही परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण और अनुकूल माहौल देने के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को भी कहा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा   *रेल नेटवर्क का विस्तार छत्तीसगढ़ के संतुलित…

    Read more

    कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडल: तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल

    *प्रकृति और जनसुरक्षा के बीच संतुलन की नई सोच*   *तकनीक बनी हाथी प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत,गजसंकेत ऐप और रियल टाइम अलर्ट से बढ़ी ग्रामीणों की सुरक्षा*   *वन…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,