Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दुकानों से अनिवार्य रूप से यूजर चार्ज लेने, डस्टबिन रखने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा

 

जशपुरनगर 18 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राशन कार्डधारियों के शेष ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध राशन कार्डों की जांच कर अपात्र एवं मृत व्यक्तियों के नाम हटाने को कहा। साथ ही राशन वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा शिकायतों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर ने पेट्रोल और डीज़ल की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने शेष आंगनबाड़ी भवनों एवं शौचालय निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लंबित ई-केवाईसी कार्य जल्द पूरा करने तथा रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की आपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेंशन हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
पशुधन विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने नस्ल सुधार के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी पात्र पशु पालक एवं डेयरी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने शेष शासकीय तालाबों का नियमानुसार पट्टा वितरण करने, एनएफडीबी अंतर्गत मत्स्य पालक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गुणवत्ताहीन निर्माण पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए बैंक लिंकेज मजबूत करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने और आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा में कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों से अनिवार्य रूप से यूजर चार्ज लेने, दुकानों में डस्टबिन रखने तथा प्रतिदिन कचरा साफ कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपद पंचायत सीईओ और संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन