Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देश पर बिरहोर समुदाय के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

 जशपुरनगर 18 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन में विगत दिवस राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहराखार में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिरहोर समुदाय को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आजीविका के विभिन्न साधनों का विकास करना था। वर्तमान में बिरहोर समुदाय के परिवार आजीविका के लिए मुख्य रूप से मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं दोना-पत्तल निर्माण जैसे कार्यों से जुड़े हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा मछली पालन के वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पशुओं एवं पक्षियों की उचित देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन, रोगों की रोकथाम एवं उपचार तथा उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा इन गतिविधियों के संचालन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके व्यावहारिक समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि समुदाय के लोग इन व्यवसायों को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी तरीके से संचालित कर सकें। बिरहोर समुदाय की आय में वृद्धि एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से भविष्य में लाख उत्पादन एवं मछली पालन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे समुदाय के लोगों को अतिरिक्त स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित बिरहोर समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण को अपने जीवन स्तर एवं आजीविका संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास