Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: शिविर में छिंदभोग निवासी सुनील कुमार का बना लर्निंग लाइसेंस

*समय और पैसे की हुई बचत*

रायपुर 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार का आयोजन आम नागरिकों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनता जा रहा है। दूर-दराज़ के गांवों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की इस पहल ने लोगों के जीवन को सरल बना दिया है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गंगद्वारी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक हितग्राही ने अपना टू और फोर व्हीलर लर्निंग लाइसेंस बनवाकर शासन की इस पहल की सराहना की। ग्राम छिंदभोग निवासी हितग्राही सुनील कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में बिना अनावश्यक दौड़-भाग के आसानी से उनका लाईसेंस बन गया, जिससे उन्हें शहर जाने की आवश्कता नहीं पड़ी। साथ ही समय और पैसे दोनों की बचत हुई।

हितग्राही सुनील कुमार ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रहा है। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। हितग्राही ने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में जनसेवा की भावना को साकार करते हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल