Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने सिमड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर श्री व्यास केंद्र का निरीक्षण कर प्रसव सुविधा, टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी ली गांव के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 07 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज दुलदुला क्षेत्र के गांव सिमड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों, चिकित्सा सुविधाओं तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।कलेक्टर ने केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के नियमित संचालन पर जोर दिया। उन्होंने महीने भर में केंद्र में होने वाले संस्थागत प्रसव की संख्या की भी जानकारी ली तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव सुविधा, दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण अभियान, हीमोग्लोबिन जांच एवं मलेरिया जांच किट की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गांव में आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य सैचुरेशन मोड में चलाया जाए और शत-प्रतिशत पात्र लोगों का कार्ड बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद ग्रामीणों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुनकुरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल