Ro no D15139/23

जनगणना 2027ः कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम फरसा में जनगणना कार्यों का किया अवलोकन जनगणना कार्यों को गंभीरता पूर्वक सुनिश्चित करने के दिए निर्देश डिजिटल जनगणना के तहत घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

 

जशपुरनगर 07 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज ग्राम पंचायत सिरिमकेला के आश्रित ग्राम फरसा पहुंचकर जनगणना-2027 के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।
कलेक्टर की मौजूदगी में ग्राम फरसा में  दुर्गावती के घर में जनगणना से संबंधित जानकारी संकलित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण की जानकारी ली तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और सावधानीपूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनगणना कार्य में उपयोग किए जा रहे डिजिटल माध्यमों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है। जिसमें 01 मई से 30 मई 2026 तक जिले में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक नागरिकों से संपर्क कर उनके द्वारा स्व गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी का मिलान कर रहे है, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्राप्त सूचनाओं को एचएलबी एप में दर्ज कर रहे हैं। डेटा दर्ज होने के बाद वह स्वतः सुपरवाइजर की आईडी में सिंक हो जाता है, जहां सत्यापन उपरांत उसे मुख्य सर्वर पर भेजा जाता है। इससे डेटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी हो सकेगी।
जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है। इसमें भवन का प्रकार, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री, बिजली-पानी की व्यवस्था, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वाहन सहित अन्य आवश्यक जानकारियां शामिल हैं। यह आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है और इसके आंकड़ों के आधार पर शासन की योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए प्रत्येक जानकारी का सही एवं गुणवत्तापूर्ण संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में तकनीक के उपयोग से कार्य अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हुआ है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण तेजी से संभव होगा, जिससे शासन को विकास कार्यों की योजना बनाने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल