Ro no D15139/23

ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत कलेक्टर ने की पांडुलिपि एवं तामपत्र जैसे ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की अपील

रायपुर, 06 अप्रैल 2026। “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित ग्रंथों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्राचीन पांडुलिपियाँ, ताड़पत्र और हस्तलिखित ग्रंथ हमारी संस्कृति के अमूल्य खजाने हैं। इनके संरक्षण और पहचान में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, ताड़पत्र या हस्तलिखित ग्रंथ उपलब्ध हैं, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को अवश्य प्रदान करें, ताकि उन्हें सुरक्षित संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल दस्तावेजों के संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन