Ro no D15139/23

नीट-यूजी 2026 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक संवेदनशील मामलों में बरतें पूरी सतर्कता, सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर रहे पैनी नजर-कलेक्टर श्री वसंत अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी

3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत  की अध्यक्षता में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सुरक्षा से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित  वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनटीए के निर्देशों का पालन करते हुए संवेदनशील मामलों में विशेष ध्यान रखते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए।

अम्बिकापुर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 4939 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने परीक्षा सामग्री को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बल के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित होगी।

कलेक्टर श्री वसंत ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने  के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन जांच (फ्रिस्किंग) एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी निगरानी परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी, उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं में पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को विशेष निर्देशित किया गया है।

NEET UG 2026 परीक्षा हेतु जारी दिशा-निर्देश
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 11:00 बजे खोल दिए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थियों की सघन तलाशी शुरू होगी। धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले उम्मीदवारों को 12:30 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 1:15 बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर बैठ जाना होगा, जबकि 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 1:30 से 1:45 बजे तक निरीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश एवं एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी, 1:45 बजे प्रश्न पत्र वितरित होगा, 1:50 बजे विवरण भरवाया जाएगा और ठीक 2:00 बजे परीक्षा प्रारंभ होगी।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को NEET 2026 एडमिट कार्ड का स्पष्ट कलर प्रिंटआउट, पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो (प्रोफॉर्मा पर चिपकी हुई) तथा मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नीट-यूजी 2026 परीक्षा के ड्रेस कोड

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को हल्के रंग के और आधी बाजू वाले साधारण कपड़े पहनने होंगे। बड़े बटन, कढ़ाई, जिप या अधिक जेब वाले कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। जूते पहनना पूरी तरह वर्जित रहेगा, केवल साधारण चप्पल या कम ऊंचाई वाली सैंडल की अनुमति होगी। किसी भी प्रकार के धातु आभूषण जैसे अंगूठी, चेन या बाली पहनने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षार्थियों के  OMR  शीट के नियम
OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी आवश्यक है क्योंकि छोटी गलती भी परिणाम को प्रभावित कर सकती है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर ही नीला या काला बॉलपॉइंट पेन दिया जाएगा और बाहर से पेन ले जाना मना होगा। रोल नंबर और प्रश्न पत्र कोड सही-सही भरना अनिवार्य है। उत्तर के गोले पूरी तरह गहरे रंग से भरने होंगे, टिक या क्रॉस का प्रयोग नहीं करना है। सेक्शन ठ में दिए गए 15 प्रश्नों में से केवल 10 प्रश्न ही हल करने होंगे, अधिक करने पर केवल पहले 10 का मूल्यांकन होगा।

परीक्षा कक्षों में वर्जित वस्तुएं

परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का कागज (एडमिट कार्ड के अलावा), ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच या रफ पेपर ले जाना प्रतिबंधित है। मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्मार्ट डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित रहेंगे। घड़ी, वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग, सनग्लासेस और टोपी भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों में उपस्थिति होगी बायोमेट्रिक
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी, जिसमें फिंगरप्रिंट और फोटो शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्पष्ट रूप से लगाना होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अटेंडेंस शीट पर लगी फोटो आवेदन पत्र से मेल खाती हो।

मधुमेह से पीड़ित के लिए विशेष निर्देश
अभ्यर्थियों को विशेष छूट देते हुए उन्हें चीनी की गोलियां, फल (केला, सेब, संतरा) और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई है, हालांकि किसी भी प्रकार के पैकेटबंद खाद्य पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षार्थियों को सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र का पूर्व में ही निरीक्षण कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की देरी न हो। विशेष रूप से ध्यान रखें कि 1रू30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का गेट किसी भी स्थिति में नहीं खोला जाएगा।

कलेक्टर श्री वसंत ने परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, जिला को ऑर्डिनेटर, केंद्र अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थितरहे।

  • Related Posts

    जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा

    जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 जुलाई…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर बदलते ही दूर हुई छात्रों की परेशानी, पढ़ाई का अनुकूल माहौल हुआ बहाल छात्रों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जताया आभार

     जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा स्थित शासकीय बालक प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई…

    Read more

    NATIONAL

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी