Ro no D15139/23

कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

– राजस्व प्रकरणों निर्धारित समय में निराकरण करने के दिए निर्देश
– जनसामान्य के साथ संवेदनशीलतापूर्वक करें व्यवहार
राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजस्व प्रकरणों की अनुविभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरण का निर्धारित समय में समाधान करें। सभी राजस्व अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित रहेंगे और जनसामान्य के साथ संवेदनशीलतापूर्वक अच्छा व्यवहार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, डायवर्सन, वृक्ष कटाई आवेदन, एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन, डिजिटल हस्ताक्षर, ई-कोर्ट, अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?