Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, साऊंड सिस्टम, मंच संचालन, साज-सज्जा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं नवाचार पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण के लिए क्रमानुसार व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र नायक, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एडीएम राजनांदगांव  गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मंत्री  लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

      राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश तिरंगा भारत के गौरव, त्याग, बलिदान, एकता व राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक: मंत्री श्री लखन लाल…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

      सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का समयबद्ध एवं अनुशासित अभ्यास ओज, उमंग और देशभक्ति से सजेगा स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह कोरबा, 13 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां