Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर लिया जायजा

*सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए*
*धमतरी 18 सितंबर 2025/– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इसी माह प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा करेली बड़ी पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार भी उनके साथ रहे।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने सबसे पहले हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने करेली कार्यक्रम स्थल मंडी परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था,वीआईपी और आम नागरिकों के बैठक स्थल, प्रवेश एवं निकासी द्वार, वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि का बारीकी से अवलोकन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम स्थल के नक्शे का भी उन्होंने निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समय रहते सभी तैयारियाँ गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए । *
*कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आने वाले जनसमूह को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था और यातायात नियंत्रण जैसी सुविधाओं को सुचारू बनाने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने नव निर्मित महतारी सदन का भी अवलोकन किया । इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता,पीएचआई, एसडीओ लोकनिर्माण,तहसीलदार , सीईओ, जनपद सहित स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।*
* पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बलों की तैनाती, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, पार्किंग स्थल तथा आपातकालीन मार्ग की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व तैयारी के साथ सुनिश्चित की जाएं।*
*निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।*
*मुख्यमंत्री श्री साय के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।*

  • Related Posts

    उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

    धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने…

    Read more

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….