Ro no D15139/23

कलेक्टर व्यास ने नवरात्र और विजयादशमी पर्व सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने मंदिरों और आयोजन स्थलों का किया अवलोकन

आयोजन स्थलों की साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 18 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर में दशहरा एवं नवरात्रि महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न मंदिरों, पूजन स्थलों और आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, ओमप्रकाश सिन्हा, बालाजी जन कल्याण समिति के सदस्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने सबसे पहले जुरगुम बेलवरन स्थल (वनदेवी) का अवलोकन किया। यहां नवरात्रि के समय आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी की  संध्या वेला में विशेष पूजा-अर्चना होती है। कलेक्टर ने स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैंप निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने श्री हरि कीर्तन भवन का अवलोकन किया। उन्होंने इस भवन एवं दीवारों की रंग-रोगन कराने को कहा। साथ ही नवरात्रि के दौरान होने वाली दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर के समीप पक्की डाड़ी का अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने  यहां साफ-सफाई और दीवारों के रंग-रोगन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ऐतिहासिक काली मंदिर परिसर में उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, मंदिर के समीप स्थित कुएं का जीर्णोद्धार कर उसे सुरक्षा की दृष्टि से जाली से ढकने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर श्री व्यास ने ऐतिहासिक बालाजी मंदिर का  दर्शन किया और दशहरा एवं नवरात्रि पर्व पर होने वाली पूजा-अर्चना को सुगमता से सम्पन्न कराने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंद्र पूजन स्थल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने  दीवारों में वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने रणजीता स्टेडियम का भी अवलोकन किया, यहां पर दशहरा के अवसर पर रावण दहन का आयोजन होता है। इस दौरान ग्राउंड पर भारी जनसमूह एकत्रित होता है। उन्होंने अधिकारियों को स्टेडियम में सुव्यवस्थित बैरिकेटिंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, अग्निशमन दल की तैनाती, आतिशबाज़ी से सुरक्षा उपाय, तथा मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने देवी अपराजिता पूजन मंडप के आसपास साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था  की समीक्षा जश लर्न के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर, शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय सन्ना में सन्ना क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जश लर्न कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने केसरा एवं सन्ना में महाविद्यालय भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुसार और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने दिए निर्देश

      जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम केसरा में प्रस्तावित नवीन महाविद्यालय भवन हेतु चिन्हांकित भूमि तथा सन्ना में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल