Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा शुद्ध जल

जशपुरनगर 18 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्रामीण घर तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार इस संकल्प को मूर्त रूप दे रही है।

जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम ठुठीअम्बा के प्रधानटोली में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना संचालित की गई है। यहां हर घर तक टंकी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। टंकी को सौर ऊर्जा पैनल से जोड़ा गया है, जिससे बिजली की समस्या भी नहीं रहती और ग्राम पंचायत को सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
गांव की पूर्व सरपंच श्रीमती बुधनी बाई बताती हैं कि –
“आज हर घर में नल से पानी पहुँच रहा है। पहले हमें हैंडपंप और कुओं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। अब नल से पानी आने से हमें शारीरिक थकान से मुक्ति मिली है और समय की बचत भी होती है।”
इसी तरह श्रीमती बसंती बाई का कहना है –
“अब हमें घर बैठे ही पीने और पकाने के लिए शुद्ध पानी मिल जाता है। इससे जीवन बहुत आसान हो गया है।”
ग्रामीण बताते हैं कि जल जीवन मिशन के पहले गर्मियों में जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप और कुओं से पानी लाना कठिन हो जाता था। बरसात के मौसम में दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। लेकिन अब पानी की नियमित जाँच होती है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है।
ग्रामीणों ने हर घर नल जल योजना की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर