Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण शीघ्रता व गुणवत्ता के साथ करें- कलेक्टर

समय सीमा की बैठक में लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश
कांकेर । कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण शीघ्रता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविरों के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने आवेदनों पर अब तक की गई कार्यवाही की धीमी गति पर असंतोष जाहिर करते हुए जल्द से जल्द से निपटारा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित नवीन ग्राम केसेकोड़ी और गुड़ाबेड़ा के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागीय सर्वे करने और लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पीडीएस सेंटर निर्माण सहित विभिन्न सड़क मार्ग व पुल-पुलियों के निर्माण में तेजी लाने तथा बारिश के पहले पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण का काम प्रारंभ कर प्रत्येक सप्ताह विकासखण्डवार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। साथ ही आवास प्लस के तहत सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कर सभी छूटे हुए ग्रामीणों के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इसके तहत दुर्गूकोंदल एवं भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत में सर्वे की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने प्रत्येक पात्र परिवार को जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विशेष केन्द्र सहायता मद, जिला खनिज न्यास निधि, जिला निर्माण समिति के तहत स्वीकृत किन्तु लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त पीएमश्री स्कूल, पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा विभिन्न विभागों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में डीएफओ श्री हेमचन्द पहारे, श्री डीपी साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने